बिलासपुर | करबला रोड जाने वाले मुख्य मार्ग पर अव्यवस्थित पार्किंग के कारण दिनभर यातायात बाधित रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे स्थित दुकानों के संचालक अपनी मोटरसाइकिलें सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं। इतना ही नहीं, खरीदारी करने आने वाले ग्राहक भी अपनी गाड़ियां यहां पार्क कर देते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। कई बार राहगीरों और स्कूली बच्चों को भी जाम के कारण परेशानी झेलनी पड़ती है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि समस्या की जानकारी होने के बावजूद यातायात पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके। – संतोष अग्रवाल, स्थानीय निवासी


