कराटे टीम नेशनल टूर्नामेंट के लिए आज होगी रवाना

भिलाई | छत्तीसगढ़ कराटे एसोसिएशन की टीम 26 फरवरी को ऑल इंडिया कियो नेशनल कराटे टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के लिए रवाना होगी। यह राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 26 से 30 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। टीम के साथ छत्तीसगढ़ कराटे एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अमल तालुकदार, वर्किंग प्रेसिडेंट ब्रह्मया नायडू, कोच डी. रमेश, अमर और मुरली भारद्वाज भी दिल्ली जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि खिलाड़ियों ने स्पर्धा के लिए कड़ी तैयारी की है और उनसे उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है। पदाधिकारियों ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *