करौली के देवेंद्र गुर्जर ने दुबई में जीता सिल्वर मेडल:इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 46 देशों के 400 एथलीटों ने लिया भाग

करौली जिले के समीपवर्ती राजपुर गांव के पैरा एथलीट देवेंद्र सिंह गुर्जर ने दुबई में आयोजित 17वीं फाजा इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ​सिल्वर मेडल जीता है।
उन्होंने गोला फेंक की एफ-46 श्रेणी में यह उपलब्धि हासिल कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 10 से 14 फरवरी तक दुबई में हुई, जिसमें 46 देशों के लगभग 400 पैरा एथलीटों ने भाग लिया। भारत का 50 सदस्यीय दल गया था
भारत ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 50 सदस्यीय दल भेजा था। देवेंद्र के इस प्रदर्शन को भारतीय पैरा एथलेटिक्स की बढ़ती ताकत के रूप में देखा जा रहा है। वे पिछले 4 साल से जयपुर स्पोर्ट्स अकादमी में कोच जगजीत सिंह के मार्गदर्शन में एशियन पैरा गेम्स 2026 की तैयारी कर रहे हैं।
देवेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता भरत सिंह गुर्जर, चाचा मोहन सिंह विधुड़ी, कोच जगजीत सिंह, फिजियो डॉ. दिनेश गुर्जर और जयपुर स्पोर्ट्स अकादमी को दिया। हादसे में बायां हाथ गंवाया था
वर्ष 2018 में एक हादसे में अपना बायां हाथ गंवाने के बावजूद देवेंद्र ने हार नहीं मानी। ग्रामीण परिवेश से निकलकर उन्होंने खेल को अपनी ताकत बनाया। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं और खेलो इंडिया में भी सफलता हासिल की है। उनका अगला लक्ष्य एशियन पैरा गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत का नाम और ऊंचा करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *