करौली के सपोटरा में कन्हैया दंगल में उमड़े लोग:लोक कलाकारों ने धार्मिक-पौराणिक कथाओं पर दी प्रस्तुतियां

करौली जिले के सपोटरा में कन्हैया दंगल का आयोजन किया गया। इस दौरान लोक कलाकारों ने अपनी गायकी से धार्मिक और पौराणिक कथाओं को जीवंत किया। आम बस्ती दयारामपुरा के तत्वावधान में आयोजित इस एक दिवसीय लोकगीत कन्हैया दंगल में गायक कलाकारों ने धार्मिक एवं पौराणिक कथाओं पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कीं। उन्होंने अपनी विशिष्ट शैली में भारतीय संस्कृति से जुड़े लोकगीत भी गाए। दंगल सुनने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़े। ग्रामीण श्रीलाल और लखपत मीणा के अनुसार, इस दंगल में जीरोता, पटपरी और घुरासी की गायक पार्टियों ने भाग लिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों को श्रोताओं ने सराहा।
गांव की महिलाएं भी अपने कामकाज छोड़कर दंगल देखने पहुंचीं, जिससे पांडाल देर शाम तक महिला-पुरुष श्रोताओं से खचाखच भरा रहा। कार्यक्रम के समापन पर गांव के पंच-पटेलों और कमेटी सदस्यों ने कलाकारों का माला और साफा पहनाकर सम्मान किया। दंगल की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी गांव के युवाओं ने संभाली थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *