करौली जिला जेल में बंदी की मौत:अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, चल रहा था बीमार

करौली में जिला कारागार में एक बंदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कुछ समय से बीमार चल रहा था। उसकी तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार बंदी पहले से ही अस्वस्थ था और उसका इलाज चल रहा था। मृतक असलम उर्फ कालू लुहार (40) पुत्र बाबू, निवासी पुरानी सब्जी मंडी, करौली था।
करौली हॉस्पिटल पुलिस चौकी प्रभारी इंदर सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने असलम को 22 फरवरी को स्थायी वारंटी के तहत गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *