करौली में खाली टीले पर अज्ञात कारणों से लगी आग:स्थानीय निवासियों ने आधे घंटे में बुझाई, कोई जनहानि नहीं

करौली शहर के तांबे की टोरी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को सड़क किनारे एक खाली मिट्टी के टीले पर अज्ञात कारणों से आग लग गई। स्थानीय निवासियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, खाली प्लॉट में पड़े सूखे पेड़-पौधे अचानक जल उठे, जिससे आग ने आसपास के हरे पेड़ों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

तांबे की टोरी निवासी डाल चंद शर्मा ने बताया कि मासलपुर दरवाजा के पास स्थित पंच के डांडे के नीचे एक खाली स्थान पर अचानक धुआं उठता दिखा। जल्द ही मिट्टी के टीले पर लगी आग ने बड़ा रूप ले लिया। घनी आबादी वाला क्षेत्र होने के कारण आग के फैलने की आशंका बढ़ गई थी। मौके पर मौजूद स्थानीय निवासियों ने तुरंत पानी की व्यवस्था की। उन्होंने बाल्टियों और पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही किसी मकान को नुकसान पहुंचा। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *