करौली में पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी:अवैध रूप से हो रही थी तस्करी, ड्राइवर ​गिरफ्तार

करौली जिले के कुड़गांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, गश्त के दौरान पुलिस टीम ने पावर हाउस कुड़गांव के सामने से खण्डा पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका। जांच करने पर ड्राइवर जितेंद्र कुमार मीना, निवासी गोविंदपुरा की झोंपड़ी, कुड़गांव, कोई वैध बिल या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में सामने आया कि ये पत्थर पहाड़ी क्षेत्र से अवैध रूप से खनन कर लाए जा रहे थे। अवैध खनन और परिवहन की पुष्टि होने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर ड्राइवर जितेंद्र कुमार मीना को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *