करौली में पौने 11 लाख मतदाता:17 हजार से ज्यादा वोटर्स बढ़े, मतदाता सूची हुई जारी

करौली जिले में मतदाता सूची-2026 का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 10,79,730 हो गई है।
इस अंतिम सूची में प्रारूप सूची की तुलना में 17,209 मतदाताओं (1.61 प्रतिशत) की वृद्धि दर्ज की गई है। जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने 27 अक्टूबर 2025 को राज्य में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 की घोषणा की थी। इसके तहत 4 नवंबर से 11 दिसंबर 2025 तक गणना कार्य हुआ। 16 दिसंबर 2025 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी, जिसमें करौली जिले में 10,62,521 मतदाता दर्ज थे। 10 ट्रांसजेंडर मतदाता भी शामिल
सभी दावे एवं आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण करने के बाद 21 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। अंतिम सूची के अनुसार, जिले में 5,84,413 पुरुष, 4,95,307 महिला और 10 ट्रांसजेंडर मतदाता पंजीकृत हैं। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। पात्र नागरिक फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 के माध्यम से ECINet ऐप, वोटर्स पोर्टल या संबंधित बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *