करौली में बढ़ा सर्दी का सितम, 1 डिग्री न्यूनतम पारा:पहली बार दिखा हल्का कोहरा, हिंडौन में 6.5 डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान

करौली जिले में सर्दी का सितम जारी है। करौली सहित आसपास के क्षेत्र में इस साल का पहला कोहरा नजर आया। जिसके चलते आम जनजीवन प्रभावित हुआ। हालांकि धूप निकलने के बाद कोहरा पूरी तरह से साफ हो गया। जिले का औसत न्यूनतम तापमान 1 डिग्री और ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन हिंडौन सिटी पर न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की चेतावनी दी है। जिले में अधिकतम स्थान पर कड़ाके की ठिठुरन का एहसास हुआ। जिसके चलते लोग देर तक बिस्तर में दुबकने को मजबूर हो गए। हालांकि धूप निकलने के साथ लोगों को सर्दी से राहत मिली है। हिंडौन ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन और कृषि विज्ञान केंद्र के एम के नायक ने बताया कि आगामी दिनों में पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण सर्दी में इजाफा होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सर्दी से बचने के लिए उचित उपाय करने की भी अपील की है। यहां गौरतलब है कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार तापमान कम बना हुआ है। हालांकि दिन में निकलने वाली तेज धूप के कारण क्षेत्र वासियों को सर्दी से थोड़ी राहत मिलती है। लेकिन बीते दो दिनों में तापमान में परिवर्तन आया है। दिन में धूप की प्रचंडता में कमी देखने को मिल रही है, साथ ही ठंडी हवा चलने से सर्दी में भी इजाफा हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *