करौली में मदन मोहन मंदिर में ठंडाई प्रसाद बांटा:भजन कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल, दर्शन को उमड़े भक्त

करौली के जन-जन के आराध्य मदन मोहन मंदिर में होली पर्व के अवसर पर पारंपरिक धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला आयोजित की गई। होली की संध्या पर मंदिर परिसर हरि नाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। इन आयोजनों में अलग-अलग भक्त मंडलों द्वारा होली और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर परिसर में श्री राधा मदन मोहन शयन भक्त मंडल की ओर से भक्तों को ठंडाई और प्रसादी का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं के ललाट पर चंदन और तिलक लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी गईं। भक्ति गीतों और फाग के स्वर मंदिर प्रांगण में गूंजते रहे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
मदन मोहन मंदिर में हर वर्ष होली पर्व पर ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होते हैं। होली की संध्या पर विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालु भगवान मदन मोहन के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा प्रकट करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *