कर्ज-सूदखोरी से परेशान पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:कांग्रेस नेता के घर जाकर जहर खाया, सूदखोरी का लगाया आरोप, इलाज के दौरान मौत

खंडवा में कांग्रेस नेता और ठेकेदार जितेंद्र उर्फ जीतू चौधरी ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह कर्ज और सूदखोरी से परेशान थे। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, जितेंद्र चौधरी ने मृत्यु से पहले दिए बयान में बताया कि वह आर्थिक दबाव और सूदखोरी के कारण तनाव में थे। उन्होंने कांग्रेस नेता पूर्व पार्षद गणेश सकरगाये पर सूदखोरी का आरोप लगाया है। बताया गया है कि जितेंद्र चौधरी सीधे गणेश सकरगाये के घर पहुंचे, जहां उन्होंने जहर गटक लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। खबर अपडेट की जा रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *