कर्ण समागम का होली मिलन का आयोजन

बोकारो | कर्ण समागम की ओर से रविवार को सेक्टर-8 स्थित वास्तु विहार फेज-8 में कार्यकारिणी सदस्य धीरेंद्र प्रसाद सिन्हा के आवास पर धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शुरुआत भगवान चित्रगुप्त की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। संरक्षक चंद्रपति मल्लिक और अध्यक्ष अनिल कुमार कर्ण आदि ने भगवान चित्रगुप्त को अबीर अर्पित कर समाज के सुख-समृद्धि की कामना की। आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ होली मिलन की शुरुआत हुई। समारोह में अध्यक्ष अनिल कुमार कर्ण, संरक्षक चंद्रपति आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *