कर्तव्य पथ पर 8 किमी. तक नंगे पैर चलने वाले छात्रों का सम्मान करें

जालंधर| लायलपुर खालसा कॉलेज के 11 एनएसएस स्वयंसेवकों ने गणतंत्र दिवस परेड-2026 में पंजाब की झांकी का प्रतिनिधित्व किया। स्टूडेंट्स ने 8 किलोमीटर तक नंगे पैर चलकर इस परेड में हिस्सा लिया। प्राचार्य ने इसे एक दुर्लभ क्षण बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का 100 से अधिक देशों में सीधा प्रसारण किया गया और यह छात्रों के लिए अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मंच है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जगदीप सिंह गिल ने प्रतिभागियों की प्रशंसा की और एनएसएस के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सत्यपाल सिंह ने बताया कि यह अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। कॉलेज ने पंजाब सरकार से इन छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए सम्मानित करने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *