कर्नाटक-महाराष्ट्र के बीच बस सर्विस विवाद, यात्री परेशान:महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री बोले- हमारे लोगों को धमकाया जा रहा, बर्दाश्त नहीं करेंगे

कर्नाटक-महाराष्ट्र के बीच बस विवाद तूल पकड़ रहा है। राजनीतिक बयानबाजी हो रही है। मंगलवार को महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री ने प्रताप सरनाईक राज्य परिवहन निगम (MSRTC) में मार्शल तैनात करने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘मराठी हमारा गौरव है और हमें अपने यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। महाराष्ट्र को अपना गर्व है। अगर पड़ोसी राज्य के लोग हमारे लोगों को धमकाते हैं तो बर्दाश्त नहीं करेंगे।’ उन्होंने कहा- इस मुद्दे पर राज्य कैबिनेट की बैठक में भी चर्चा की जाएगी। दोनों राज्यों के बीच बस सेवा टर्मिनेट होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। परिवहन विभाग के अधिकारी कर्नाटक के अधिकारियों से बात कर रहे हैं। महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा- बस यात्रियों को सुरक्षा देना कर्नाटक सरकार की भी जिम्मेदारी है। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं, तो महाराष्ट्र सरकार सुरक्षा देगी। वहीं, कर्नाटक के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा- कंडक्टर पर हमला करने वालों के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई होगी। कंडक्टर के खिलाफ POCSO मामले में दर्ज केस वापस लेने के लिए गृह मंत्री डॉ जी परमेश्वर से चर्चा करेंगे। दरअसल, कर्नाटक रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (KRTC) के बस कंडक्टर और महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (MSRTC) के बस ड्राइवर पर हुए हमले के बाद से दोनों राज्यों के बीच बस सेवा टर्मिनेट चल रही है। कर्नाटक परिवहन मंत्री रेड्डी बोले- मैं लडूंगा,फिर चाहे मर ही क्यों न जाऊं मैंने अपने 25 साल के कार्यकाल में कभी भी ऐसी स्थिति का अनुभव नहीं किया। हमने पहले भी मौखिक दुर्व्यवहार की घटनाएं देखीं। लेकिन यह घटना चौंकाने वाली है। क्योंकि शारीरिक दुर्व्यवहार सामने आया है। मुझे लगता है कि जानबूझकर निशाना बनाने का प्रयास किया गया है। इसे राजनीतिक समर्थन है। मैं कानूनी एक्शन लूंगा। भले ही मैं अंत तक पहुंचने के लिए मर जाऊं। अब तारीखों में समझिए पूरा घटनाक्रम… 21 फरवरी: मराठी नहीं बोलने पर KRTC के बस कंडक्टर को पीटा गया महाराष्ट्र सीमा से लगने वाले कर्नाटक के बेलगावी के चित्रदुर्ग में मराठी नहीं बोलने पर KRTC के बस कंडक्टर से मारपीट हुई थी। पीड़ित बस कंडक्टर महादेव हुक्केरी ने बताया था- मैं जब बस में टिकट काट रहा तभी बस में एक महिला और एक पुरुष बैठे थे। पुरुष के साथ बैठी महिला ने फ्री वाली दो टिकट मांगी, मैंने उसे एक दे दिया और पूछा आप दूसरी टिकट किसके लिए चाहती हैं। इस पर महिला ने साथ बैठे पुरुष की ओर इशारा किया। मैंने महिला को बताया कि कर्नाटक में पुरुषों के लिए मुफ्त सफर की सुविधा नहीं है। महिला ने मुझसे मराठी में बात करने को कहा। मैंने कहा कि मुझे मराठी नहीं आती है। मैंने उनसे कन्नड़ में बात करने को कहा। इतने पर ही बस में सवार 6-7 लोगों ने हमला कर दिया। बस के रुकते ही वहां लगभग 50 लोग और पहुंच गए। उन लोगों ने भी मारपीट की। 22 फरवरी: MSRTC​​​​​​ के बस ड्राइवर पर हमला महादेव हुक्केरी के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर कर्नाटक के चितरदुर्ग जिले के गुइलाल में महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के बस ड्राइवर भास्कर जाधव पर हमला किया गया था। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने बताया था कि रात 9.10 बजे चितरदुर्ग में कर्नाटक से मुंबई जा रही MSRTC बस पर कन्नड़ समर्थक के कार्यकर्ताओं ने हमला किया था। सरनाइक ने घायल ड्राइवर भास्कर जाधव से फोन पर बात की थी। उन्होंने जाधव से कहा था कि आप अकेले नहीं हैं, हमारी सरकार आपके साथ खड़ी है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने कर्नाटक के बीच सरकारी बस सेवा निलंबित करने का फैसला किया था। 23 फरवरी: पुणे में कर्नाटक की बसों पर जय महाराष्ट्र के नारे लिखे MSRTC​​​​​​ के बस ड्राइवर पर हमले के विरोध में पुणे में कर्नाटक परिवहन निगम की बसों पर जय महाराष्ट्र और जय मराठी के नारे लिखे। स्वारगेट इलाके में शिवसेना (UBT) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और कर्नाटक नंबर प्लेटों वाली बसों पर कालिख पोती थी। नया नहीं है महाराष्ट्र-कर्नाटक में सीमा और भाषा विवाद… ………………………. कर्नाटक-महाराष्ट्र विवाद से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… कर्नाटक में मराठी न बोलने पर बस कंडक्टर की पिटाई: पीड़ित बोला- महिलाओं की फ्री टिकट पुरुष मांग रहा था कर्नाटक रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (KRTC) के बस कंडक्टर पर बेलगावी में मराठी में बात नहीं करने पर लोगों ने उसकी पिटाई की थी। पूरा मामला फ्री टिकट को लेकर था। कर्नाटक में महिलाओं की बस टिकट मुफ्त रहती है। पुरुष पैसेंजर के लिए भी फ्री टिकट मांगीं गई थी। मना करने पर महिला यात्रियों ने कंडक्टर से मराठी में बात करने का कहा था। ​​​​​​पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *