कर्नाटक में मजदूरी कर रहे युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

प्रखंड के ऊपरी कोनकी पंचायत के मारवा जंगल टोली निवासी आदिवासी युवक एतवा उरांव (35) की कर्नाटक में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह चार माह पूर्व मजदूरी करने कर्नाटक गया था और वहां एक निजी टाइल्स कंपनी में कार्यरत था। रविवार सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। सोमवार को परिजनों को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों दो बेटियां और एक बेटा को छोड़ गया है। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सूचना मिलते ही 17 फरवरी को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम, भाजपा पिठोरिया मंडल अध्यक्ष गोपाल महतो, दीपक दास, रंजीत गाड़ी सहित अन्य कार्यकर्ता शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। कमलेश राम ने रांची उपायुक्त से मामले में ठोस पहल कर परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही रांची एसएसपी से भी बात कर जांच प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया। राज्य सरकार से मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *