कर्मचारी, किसान, बेटियों को काफी राहत: सलूजा

झलप| भाजपा नेता शम्मी सलूजा ने बजट को ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट हर वर्ग की उम्मीदों को पूरा करने वाला है। कैशलेस चिकित्सा सुविधा की शुरुआत, अब इलाज के लिए रीइंबर्समेंट के चक्करों से मुक्ति मिलेगी। रानी दुर्गावती योजना के तहत 18 वर्ष पूर्ण होने पर बेटियों को ₹1.50 लाख की आर्थिक सहायता, कृषक उन्नति योजना के लिए ₹10,000 करोड़ और सिकासेर-कोडार लिंकिंग जैसी बड़ी सिंचाई परियोजनाओं की मंजूरी, झलप-रायतुम-अचानकपुर मार्ग के लिए ₹15 करोड़ और महासमुंद में नए नर्सिंग कॉलेज की घोषणा की गई है। शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना पर केंद्रित यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को सिद्ध करने वाला मील का पत्थर साबित होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *