भास्कर न्यूज | जालंधर सरकारी मुलाजिमों के मुद्दों पर सक्रिय म्युनिसिपल कर्मचारी संघ के शुक्रवार को चुनाव चेयरमैन अशोक भील की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से संपन्न हुए। जिसमें विनोद सहोता को प्रधान चुना गया। इससे पहले संगठन के मुख्य संरक्षक विपन सभ्रवाल, मनोज नन्ना, संजू अरोड़ा, सुधीर कपूर, चेयरमैन अशोक भील, सीनियर उप चेयरमैन विनोद गिल, उप चेयरमैन जतिंदर निक्का की देखरेख में बैठक हुई। अशोक भील ने बताया कि संगठन की नींव वर्ष 2012 में रखी गई थी और हर वर्ष नई टीम का चुनाव किया जाता है। इसी के तहत सीनियर उप प्रधान गुलजार खोसला, उप प्रधान अश्वनी गिल, जनरल सेक्रेटरी वरिंदर नाहर, सेक्रेटरी जय राज, सहायक सेक्रेटरी विक्की गिल तथा कैशियर जतिंदर कुमार चुने गए। इसके अतिरिक्त सहायक कैशियर शाहबाज, प्रेस सेक्रेटरी सन्नी एकलव्य, ऑफिस सेक्रेटरी राजू बैंस, रमेश टांक, रवि दानव, भूलोक भील, प्रमुख सलाहकार बिशन दास सहोता, राजीव गोरा, संत राम, रघुवीर लाल (समाजसेवी), कमल किशोर, सतीश पदम, विक्की गिल, जनरल मेंबर चेतन नाहर, अजय कल्याण, रोहन नाहर, सुमित नाहर, मोहित गिल, विनय कुमार, लवन सहोता, दीपक सोंधी, सुमित गिल और मनप्रीत सिंह को भी विभिन्न पदों पर चुना गया। मुलाजिमों का यह संगठन भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी और शक्तिनगर स्थित आश्रम में भगवान वाल्मीकि वेलफेयर ट्रस्ट के साथ मिलकर समाज सेवा की गतिविधियों का संचालन करता है। इन गतिविधियों में रक्तदान शिविर, धार्मिक समागम, मेडिकल कैंप आदि शामिल हैं।


