भास्कर न्यूज | जांजगीर शहर में सफाई नहीं होने के कारण चारों तरफ कचरा फैला हुआ है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बता दें कि 6 मांगों को लेकर नगर पालिका के कर्मचारी पिछले चार-पांच दिनों से हड़ताल पर हैं। हड़ताल में चले जाने से शहर और वार्डों की सफाई व्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। वर्तमान में अकलतरा रोड, कचहरी चौक, लिंक रोड सहित कई जगहों पर कचरा फैला हुआ है। दुकानों के सामने गंदगी फैली रही। लिंक रोड के पास मस्जिद को जाने वाली सड़क के पास कचरों का ढेर लगा रहा। इसके चलते आसपास के रहवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के लिंक रोड में जगह-जगह कचरे का ढेर लग गया है। इससे लोग परेशान हैं। वहीं, गंदगी से पैदा होने वाली मक्खी-मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर भी शहर में खतरा बना हुआ है। इससे लोग बीमारी के शिकार भी हो सकते हैं। ऐसे में अगर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म नहीं हुई तो शहर की सफाई व्यवस्था का हाल बुरा हो जाएगा और लोगों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। लोगों के कामकाज पर पड़ रहा असर नपा कार्यालय में भी राशन कार्ड, जन मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण संबंधित आदि काम-काज पर असर पड़ रहा। हड़ताल नगरीय निकायों में काम करने वाले नियमित कर्मचारियों ने किया है। प्लेसमेंट कर्मचारी काम पर लौट गए पर वे हड़ताल को अपना समर्थन दे रहे हैं। वतर्मान में हड़ताल में जांजगीर-नैला नपा के 50 नियमित शामिल हैं। ^प्लेसमेंट कर्मचारी काम पर लौटे, िनयमित अभी हड़ताल पर प्लसेमेंट कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। िनयमित कर्मचारी अब भी आंदोलन कर रहे हैं। शासन से जैसा िनर्देश आएगा, वैसी कार्रवाई करेंगे। -प्रहलाद पांडेय, सीएमओ, जांजगीर नगर पालिका