दुर्गूकोंदल| इस वर्ष भी विकासखंड दुर्गूकोदल अंतर्गत ग्राम कलंगपुरी पुजारीपारा में माता पहुंचानी पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार सुबह से ही शीतला माता मंदिर में लोग पूजा करने पहुंचने लगे। अंचल में माता पहुंचानी का खास महत्व है क्योंकि यह परंपरा सदियों से चली आ रही है।साल में एक बार माता पहुंचानी होता है। शीतला मंदिर में देवी देवता, आंगादेव, डांग डोला के साथ पुजारी गांव के नागरिक सभी माता पहुंचे और पारंपरिक पूजन करते मंदिर की ढाई परिक्रमा की। इस अवसर पर ग्राम गायता मायाराम आचला, ग्राम पटेल उजीरराम आचला, कोटवार कमलेश नाग, वरिष्ठ नागरिक रामनाथ नरेटी, फूलसिंह नरेटी, नवल सलाम उपस्थित थे।