उपरवाह| समीप ग्राम हरडुवा में 5 अक्टूबर को ग्रामवासियों के सहयोग से दशहरा महोत्सव का आयोजन रखा है। संध्या 6 बजे ग्राम से बाल कलाकारों द्वारा रामलीला किया जाएगा। तत्पश्चात रात्रि में अजय माला ग्राम भर्रीटोला चारामा वाले का छत्तीसगढ़ी नाचा का कार्यक्रम रखा है। उक्ताशय की जानकारी अश्वनी जंघेल व तोषण सिन्हा ने दी। इसी प्रकार क्षेत्र के ग्राम कलडबरी में शुक्रवार को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। रात्रि में करमतरा (जालबांधा) वालों का छत्तीसगढ़ी नाचा शंकर भोला का कार्यक्रम रखा गया है। ग्राम बरगाही में भी दशहरा पर्व के अवसर पर आकर्षक श्रीराम लीला प्रस्तुत किया जाएगा एवं भव्य रावण पुतला होगा। इसके बाद बाज़ार कोकड़ी गोंदिया वालों का छत्तीसगढ़ी नाचा का आयोजन होगा।