दुर्गूकोंदल| ग्राम कलवर में सुपरस्टार क्रिकेट क्लब द्वारा 6 दिवसीय ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 14 फरवरी से किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष सरजू राम यादव, उपाध्यक्ष लक्ष्मण टेकाम, सचिव राजेश कुमार, सह सचिव संजीत कुमार, कोषाध्यक्ष लालचंद दुग्गा, संरक्षक हरिमोहन टेकाम ने बताया स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार 15 हजार, द्वितीय 8 हजार, तृतीय 5 हजार, चतुर्थ 3 हजार रुपए प्रदान किया जाएगा।


