बिलासपुर| प्रयागराज सुंदरकांड समिति मंगला के तत्वावधान में गुरुवार को कलश शोभा यात्रा के साथ नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन शुरू हुआ आयोजन के यजमान अरुण कुमार अग्रवाल हैं। यह शोभा यात्रा 36 मॉल स्थित श्री हनुमान जी महाराज के मंदिर से विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई, जो मंगला चौक और आजाद चौक होते हुए गजमोहिनी परिसर दीनदयाल रोड में समाप्त हुई। कलश यात्रा के समापन के साथ ही अब गजमोहिनी परिसर में भव्य संगीतमय राम कथा शुरू हुई, 20 से 28 फरवरी तक चलेगी। समापन 1 मार्च को पूर्णाहूति के साथ किया जाएगा।


