कलश यात्रा निकाली, कथा प्रवचन शुरू

दामापुर| ग्राम सैहामालगी में शिव महापुराण कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। कथा का शुभारंभ कलश यात्रा निकाल कर की गई। बाजे-गाजे और भक्ति गीतों के बीच निकली कलश यात्रा ने पूरे गांव को शिवमय कर दिया। श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश धारण कर गांव भ्रमण करती रहीं। वहीं पुरुष और युवा जय-जयकार करते साथ चल रहे थे। 19 फरवरी से 27 फरवरी तक आयोजित इस कथा सप्ताह के आयोजक रामजी चंद्रवंशी हैं। कथाव्यास काशी वाले कथा व्यास विकासानंद महाराज हैं। पहले दिन उन्होंने देवराज ब्राह्मण और बिंदुक ब्राह्मणी प्रसंग को भक्तिमय तरीके से प्रस्तुत कर श्रोताओं को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *