राजनांदगांव। कलार समाज का पंच वर्षीय चुनाव 15 दिसंबर को ग्राम मुरमुंदा (डोंगरगढ़) में हुआ। चुनाव में जिला राजनांदगांव युवा मंच के पद पर लुकेश सिन्हा निर्वाचित हुए हैं। इस वर्ष छत्तीसगढ़ कलार समाज के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश अनुसार युवा मंच और महिला मंच का भी निर्वाचन किया गया। लुकेश सिन्हा के विजयी होने पर प्रदेश अध्यक्ष डागेश्वर सिन्हा, उपाध्यक्ष दिनेश सिन्हा, प्रचार मंत्री योगेश्वर सिन्हा, संरक्षक मोहन सिन्हा, कार्यकारिणी सदस्य महेश सिन्हा, दीपक सिन्हा, आलोक नायक, जयदीप सिन्हा मौजूद रहे।