रांची | बरियातू स्थित हिल टॉप पब्लिक स्कूल में सोमवार को कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कला प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि के डीआईजी अश्वनी कुमार सिन्हा के कर कमलों द्वारा किया गया। मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर एसएस मेमोरियल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. वंदना राय, अधिवक्ता पी के लाला, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, समाजसेवी डॉ. अनिल कुमार स्कूल के निदेशक राजेश कुमार गुप्ता, स्कूल प्रिंसिपल संगीता राज, वाइस प्रिंसिपल सुनीता श्रीवास्तव समेत कई लोग उपस्थित थे। प्रदर्शनी में कक्षा 5 से 10 तक के छात्रों ने ग्रामीण क्षेत्र का विकास, स्मार्ट सिटी, चंद्रयान 3, हाइड्रो लाइट ब्रिज, स्मार्ट एग्रीकल्चर, हैंगिंग वाल, वाटर साइकिल जैसे मॉडल प्रस्तुत किए।


