बांसवाड़ा जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव गुरुवार को अचानक जिला कारागृह (जेल) पहुंचकर सुरक्षा और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बंदियों से पूछा कि खाना कैसा मिलता है? कलेक्टर ने बैरकों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था देखी और सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बंदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। जेल अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बंदियों की नियमित स्वास्थ्य जांच की जाए और नियमों के अनुसार सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। इस दौरान जेल अधीक्षक सुरेंद्र चन्द्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। ग्रामीण सेवा शिविर में कहा-कागजों में नहीं, पात्र को मिले लाभ ग्राम पंचायत दानपुर में ग्रामीण सेवा शिविर में भी कलेक्टर ने विजिट किया और कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता, पशुपालन और ऊर्जा विभाग के काउंटरों पर जाकर कार्य प्रगति देखी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। बच्चों से संवाद ओर माँ बाड़ी केंद्र का निरक्षण कमलीपाड़ा स्कूल में कक्षा 7 के विद्यार्थियों से बात करते हुए कलेक्टर ने उन्हें किताबी ज्ञान को व्यवहारिक जीवन में उतारने की सीख दी। वही फेफर स्थित मां बाड़ी केंद्र के निरीक्षण में हैंडपंप खराब मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और उसे तुरंत ठीक करवाने को कहा। उन्होंने बच्चों के भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।


