कलेक्टर-एसपी को पुलिसकर्मियों ने कंधे पर बैठाकर किया डांस:एसपी को घर से लेकर आए अधिकारी; डीजे पर नाचे अधिकारी

भरतपुर में गुरुवार को पुलिस लाइन में होली मनाई गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कलेक्टर कमर चौधरी और एसपी आनंद दिगंत को कंधों पर बैठकार डांस किया। इससे पूर्व सभी पुलिस के अधिकारी एसपी दिगंत आनंद के घर पहुंचे और उन्हें घर से लेकर आए। यहां दोनों अधिकारियों ने एक-दूसरे को रंग लगाया। होली के गीतों पर कलेक्टर कमर चौधरी और एसपी दिगंत आनंद ने जमकर डांस किया। पुलिसकर्मियों ने एसपी और कलेक्टर को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने होली खेली। पुलिस लाइन सहित थाने चौकियों में मनाई होली 3 मार्च को ग्रहण होने के कारण लोगों ने होली नहीं मनाई थी। 4 मार्च को सभी ने होली मनाई। 3 और 4 मार्च को शहर के मुख्य चौराहों पुलिसकर्मी तैनात रहे। आज सभी पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन, थानों और चौकियों में होली मनाई। साथ ही होली के गीतों पर जमकर डांस किया।
होली के गीतों पर नाचे पुलिसकर्मी एसपी दिगंत आनंद को लेने उनके घर पुलिस के अधिकारी पहुंचे। होली खेलने के दौरान पुलिसकर्मियों ने एसपी और कलेक्टर को कंधे पर उठा लिया। उन्होंने भी अपने कर्मचारियों के साथ होली के गीतों पर जमकर डांस किया। पुलिस लाइन में ही सभी पुलिसकर्मियों की खाने की व्यवस्था रही। फोटो में देखिए कलेक्टर और एसपी की पुलिस जवानों के साथ होली…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *