सुकमा| सुकमा ब्लॉक वनांचल क्षेत्र के क्लस्टर ग्राम में सुशासन तिहार के अंतर्गत तीसरे चरण का पहला समाधान िशविर का आयोजन हुआ। 5 पंचायतों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इस िशविर में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण और पेयजल आपूर्ति के िलए अपनी बात कलेक्टर और सीईओ के समक्ष रखी। कलेक्टर ने ग्रामीणों से सीधा संवाद में समस्याओं का िनराकरण के लिए आदेश दिया।


