कलेक्टर के बंगले पर अधिकारियों का डांस:कर्मचारियों ने एक-दूसरे पर फूल-गुलाल डाले; होली पर बजा खाई के पान बनारस वाला गाना

विदिशा में रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक रंग-गुलाल की धूम रही, वहीं प्रशासनिक अमला भी इस उत्सव में पूरी तरह रंगा नजर आया। कलेक्टर बंगले पर आयोजित होली मिलन समारोह में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारी संगठनों और महिला अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलेक्टर अंशुल गुप्ता और पुलिस अधीक्षक रोहित कसवानी ने सभी को गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में “खाई के पान बनारस वाला” गीत की धुन बजते ही माहौल और भी रंगीन हो गया। कलेक्टर, एसपी के साथ डीएफओ हेमंत यादव, एडीएम अनिल डामोर और जिला पंचायत सीईओ ओ.पी. सनोडिया मंच के सामने थिरकते हुए दिखे। शुरुआत में कुछ संकोच रहा, लेकिन जिला पंचायत सीईओ ओ.पी. सनोडिया ने नृत्य की शुरुआत की, जिसके बाद अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कदम से कदम मिलाए। 8 तस्वीरें देखिए.. महिला अधिकारी भी पहले थोड़ी झिझक में दिखीं, लेकिन बाद में उन्होंने भी उत्साहपूर्वक गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और समारोह का हिस्सा बनीं। कई कर्मचारी फूलों की पंखुड़ियां लेकर पहुंचे और फूलों से होली खेली। बंगले परिसर में विभिन्न रंगों की गुलाल सजी थी और संगीत की विशेष व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर हर्बल गुलाल का उपयोग किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश भी दिया गया। कुल मिलाकर कलेक्टर बंगले पर आयोजित यह होली मिलन समारोह प्रशासनिक एकजुटता, सौहार्द और उत्सवधर्मिता का प्रतीक बन गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *