कलेक्टर को रेन बसेरा में बिछी मिली गंदी चादरें:सीएमओ को रात 11 बजे कॉल कर पूछा- रोज सफाई क्यों नहीं होती?

नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरकरन सिंह शुक्रवार रात 10 बजे अचानक शहर भ्रमण पर निकले। कलेक्टर-एसपी दोनों करीब दो घंटे तक बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सेठानी घाट पर लोगों की व्यवस्था देखने पहुंचे। इससे स्थानीय प्रशासन और नगरीय प्रशासन बेखबर रहा। सुबह अफसरों को कलेक्टर-एसपी के औचक निरीक्षण की जानकारी लगी। दोनों अधिकारी बस स्टैंड और सेठानी घाट स्थित रेन बसेरा पहुंचे, जहां 18-20 लोग आराम करते मिले। उनसे कलेक्टर-एसपी ने व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पलंग पर बिछी चादरें गंदी मिली और कमरों में भी गंदगी मिली। इसे देख कलेक्टर ने तत्काल नगर पालिका अधिकारी हिमेश्वरी पटले को कॉल कर पूछा कि सफाई नियमित क्यों नहीं होती? उन्होंने कहा कि चादरों की नियमित सफाई कराएं और आवश्यकता अनुसार कंबल और चादरें खरीदें। रेन बसेरों में नियमित साफ-सफाई और मरम्मत के निर्देश दिए। इसके बाद बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर कलेक्टर ने यात्रियों की व्यवस्था देखी। भिक्षावृति करने वाले लोग मिले। कलेक्टर ने उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं डिप्टी कलेक्टर डॉक्टर बबीता राठौर को निर्देश दिए कि वे घाट के आसपास एवं बस स्टैंड तथा अन्य जगहों पर भिक्षाटन में लगे लोगों का पुनर्वास कराएं रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर उपस्थित यात्रियों, दुकानदारों और आरपीएफ के जवानों से चर्चा की। कोतवाली थाने में कानून व्यवस्था पर चर्चा की
शहर भ्रमण के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने रात में पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित कोतवाली थाना पहुंचकर वहां पुलिस अधिकारियों के साथ आगामी पर्व एवं त्योहारों को लेकर जिले की कानूनी व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की। रेन बसेरों में निवासरत व्यक्तियों को दिलाएं योजनाओं का लाभ
कलेक्टर ने नपा सीएमओ को निर्देश दिए कि लंबे समय से रेन बसेरों में रहने वालों के समग्र आईडी अनिवार्य रूप से बनाएं और इन्हें शासकीय योजना का लाभ दिलाएं। कलेक्टर ने रात में सेठानी घाट स्थित नर्मदा मंदिर पहुंचकर पंडित गोपाल खडडर से स्नान पर्व के दौरान घाट पर रहने वाली व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *