कलेक्टर ने ईसरदा–दौसा पेयजल परियोजना में मुआवजे के निर्देश दिए:सवाई माधोपुर के 1,256 गांवों और 6 कस्बों को मिलेगा पानी

जिला कलेक्टर कानाराम ने गुरुवार को ईसरदा–दौसा पेयजल परियोजना के तहत हो रहे निर्माण कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एनएच-148एन पर एचडीडी (हॉरिजॉन्टल डायरेक्शनल ड्रिलिंग) पद्धति से किए जा रहे रोड क्रॉसिंग कार्य का अवलोकन किया और कार्य की प्रगति की जानकारी ली। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को परियोजना कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि जहां भी प्रशासनिक समन्वय की आवश्यकता है, वहां तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सवाई माधोपुर जिले के 1,256 गांवों एवं 6 कस्बों में पेयजल
Xen परियोजना खण्ड उनियारा ने बताया कि परियोजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए बौंली एवं चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्रों में भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया जारी है। इस क्रम में मुआवजा राशि संबंधित भूमि अवाप्ति अधिकारियों के खाते में जमा करवा दी गई है। कलेक्टर ने SDM बौंली को प्रभावित खातेदारों को मुआवजा राशि का शीघ्र वितरण कर भूमि का कब्जा विभाग को दिलाने के निर्देश दिए। ताकि परियोजना कार्यों को गति देकर समयबद्ध रूप से पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि ईसरदा–दौसा पेयजल परियोजना दौसा और सवाई माधोपुर जिले के 1,256 गांवों एवं 6 कस्बों में पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ करने की महत्वपूर्ण योजना है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजना को शीघ्र पूर्ण कराएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *