झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना ने सोमवार देर शाम प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से एक आदेश जारी किया है। इसके तहत झाबुआ और थांदला के अनुविभागीय अधिकारियों (SDM) की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, थांदला में कार्यरत संयुक्त कलेक्टर महेश मंडलोई को झाबुआ का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। वहीं, झाबुआ के वर्तमान एसडीएम और प्रभारी डिप्टी कलेक्टर भास्कर गाचले को अब थांदला एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कलेक्टर का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। दोनों अधिकारी जल्द ही अपने नए कार्यक्षेत्र में कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस बदलाव से जिले के दो प्रमुख अनुभागों के प्रशासनिक कामकाज में सुधार की उम्मीद जताई गई है।


