कलेक्टर ने किया निरीक्षण:सार्वजनिक मार्गों और संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश

प्रतापगढ़ कलेक्टर अंजलि राजोरिया ने कानून-व्यवस्था और संपत्ति विवादों के मद्देनजर देर रात औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर में अवैध कब्जों और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मंदसौर रोड पर पहुंचीं। यहां उन्होंने बोहरा समुदाय के एक बुजुर्ग दंपति की दुकानों पर किए गए अवैध कब्जों और निगरानी के नाम पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को तत्काल हटवाया। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में जहां-जहां भी लोगों की जमीनों पर अन्य व्यक्तियों या माफिया तत्वों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है, उन्हें तुरंत हटाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजोरिया ने जीरो माइल क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानों के बाहर अवैध रूप से निकाले गए छपरों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जोर देकर कहा कि सार्वजनिक मार्गों और दुकानों के सामने अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि इससे यातायात और आमजन को परेशानी होती है। अवैध कब्जों को खाली करवाने को कहा निरीक्षण के दौरान, कलेक्टर अंजलि राजोरिया ने एसडीएम अश्विन मालू को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बोहरा समुदाय के बुजुर्ग दंपति की दुकानों पर किए गए अवैध कब्जों को शीघ्र खाली कराया जाए और बिना अनुमति लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को हटाया जाए, ताकि किसी प्रकार का दबाव या भय का माहौल न बने।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *