कलेक्टर ने खुद ही कांग्रेसियों पर भांजी लाठी:वीडियो वायरल… स्थिति बिगड़ती देख एक्शन में प्रशासन

शहडोल के धनपुरी में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब उनका काफिला कॉलेज तिराहा से आगे बढ़ा। सभास्थल से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता काफिले की ओर बढ़े तो प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने एक आरक्षक से डंडा लेकर खुद प्रदर्शनकारियों पर लाठी भांज दी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *