मऊगंज जिले के धान उपार्जन केंद्र गौरी का कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। जहां अनियमितता पाए जाने पर प्रभारी अधिकारी कृषि विभाग के आरएईओ श्रीकांत त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं समिति प्रबंधक और प्रशासक को शो काज नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने गुरुवार शाम धन उपार्जन केंद्र गौरी का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर समय से पहले खरीदी बंद हो गई थी। वहीं बड़ी संख्या में किसान अपनी धान लेकर खरीदी केंद्र में मौजूद थे। यहां पर अभी तक 230 कृषकों से 15 हजार 924 क्विंटल धान खरीदी गई है। किसानों ने कलेक्टर को बताया कि हम सुबह से यहां मौजूद हैं और अपनी धान खरीदी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन तौल का काम बंद कर दिया गया है। इस दौरान कलेक्टर के साथ एसडीएम तहसीलदार और फूड विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने कहा है कि जो भी धान खरीदी गई है। उन्हें शिफ्ट किया जाए। जिससे आने बाली धान रखने के लिए व्यवस्था हो जाए। कृषकों को चाय और बिस्किट की व्यवस्था करने की भी कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं।


