कलेक्टर ने जनदर्शन में ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

जशपुरनगर | कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को जिला कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जिले के ग्रामीण और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। जनदर्शन में कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इनमें जनदर्शन में आर्थिक सहायता, पीएम आवास निर्माण, मुआवजा, नामांतरण, सीमांकन, भूमि-विवाद, भू-अभिलेख सुधार सहित अन्य आवेदन शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *