कलेक्टर ने बहरावंडा कला में आयोजित की रात्रि चौपाल:पीएचसी डॉक्टर और डिलीवरी सुविधा, खेल मैदान भूमि आवंटन के दिए निर्देश

सवाई माधोपुर के खंडार उपखंड के बहरावंडा कला गांव में बीती रात रात्रि चौपाल का आयोजन किया। जिसमें जिला कलेक्टर कानाराम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बहरावंडा कला स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में आयोजित जिला कलेक्टर की रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, हेल्थ,भूमि का सीमाज्ञान, अतिक्रमण, नाली निर्माण, साफ सफाई सहित मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी अधिकतर समस्याएं कलेक्टर के सामने रखी। जिस पर कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में मौजूद संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए। सरकारी योजनाओं की दी जानकारी रात्रि चौपाल के दौरान कलेक्टर कानाराम ने ग्रामीणों को सोलर लाइट, किसान सम्मान निधि, पशु बीमा योजना, ग्रीन हाउस, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना सहित सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ लेने की बात कही। साथ ही कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्र के विकास को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी। खेल मैदान के लिए भूमि आवंटन और अस्पताल में सुविधा बढ़ाने के लिए निर्देश
इस दौरान कलेक्टर कानाराम ने बहरावंडा कला पीएचसी में डाक्टर की नियुक्ति, एएनएम की ट्रेनिंग करवाकर डिलेवरी करवाने की सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान कलेक्टर ने ग्राम पंचायत बहरावंडा कला खेल मैदान के लिए भूमि आवंटन के लिए तहसीलदार पुष्कर सिंह को प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में खंडार उपखण्ड अधिकारी वर्षा मीणा, तहसीलदार पुष्कर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *