कलेक्टर ने रात्री चौपाल में सुनीं समस्याएं:ग्रामीणों ने उठाए अतिक्रमण, सड़क और खाद्य सुरक्षा के मुद्दे

सवाई माधोपुर जिले के बौंली उपखंड की ग्राम पंचायत मोरण में गुरुवार शाम कलेक्टर कानाराम ने रात्रि चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित समाधान करने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अटल सेवा केंद्र में आयोजित चौपाल में कलेक्टर के साथ एसडीएम बौंली संदीप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में रास्तों से अतिक्रमण हटवाने, विवाह पंजीयन कराने, खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जोड़ने, कृषि भूमि का सीमांकन करवाने और सड़क निर्माण की मांग रखी। कलेक्टर ने एसडीएम को गिरदावरी जल्द करवाने और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना का भी किया निरीक्षण कलेक्टर कानाराम गुरुवार को बौंली क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। सरकारी योजनाओं की दी जानकारी रात्रि चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों को कृषि, बिजली, स्वास्थ्य और पशुपालन से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसमें मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, तारबंदी योजना, फार्म पॉन्ड, कृषि यंत्रों पर अनुदान और पीएम सूर्य घर ऊर्जा योजना जैसी योजनाएं शामिल रहीं। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाया जाए और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *