भास्कर न्यूज | राउरकेला राउरकेला महानगर निगम के सम्मेलन कक्ष में कलेक्टर ने लोगों की समस्या सुनी और उनका समाधान किया।। सुंदरगढ़ कलेक्टर मनोज सत्यवान महाजन उपस्थित रहकर और कुल 64 शिकायतों को सुनी। बीच में 47 व्यक्तिगत और 17 सामूहिक शिकायतें आईं और 14 शिकायतों का सुनवाई स्थल पर निराकरण किया गया। इसके साथ ही 9 लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है। इस मौके पर आरएमसी कमिश्नर आशुतोष कुलकर्णी, राउरकेला एसपी नितेश वाधवानी, जिला परिषद मुख्य विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी सुरंजना साहू, पानपोस उपजिलापाल बिजय कुमार नायक व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।


