कलेक्टर ने स्टूडेंट्स को बोर्ड परीक्षा के लिए दिए टिप्स:नियमित अभ्यास और लिखकर तैयारी करने की दी सलाह, 20 फरवरी से शुरू होंगे परीक्षा

सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सरसीवा स्थित पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट्स को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स दिए। कलेक्टर ने कक्षा 11वीं और 12वीं (विज्ञान और गणित) के स्टूडेंट्स से सीधा संवाद किया। उन्होंने उनकी वार्षिक परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया। कक्षा 11वीं के छात्रों से भौतिकी विषय में पढ़ाए गए विषयों और छमाही परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों पर चर्चा की। कलेक्टर ने स्टूडेंट्स से उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में भी पूछा और उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने 12वीं के स्टूडेंट्स से पाठ्यक्रम पूरा होने की जानकारी ली और उन्हें 20 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। परीक्षा के लिए नियमित लिखकर अभ्यास करने की सलाह कलेक्टर ने स्टूडेंट्स को विशेष रूप से प्रेरित करते हुए कहा कि जिस प्रकार वार्षिक उत्सव के लिए नृत्य का बार-बार अभ्यास किया जाता है, उसी प्रकार बोर्ड परीक्षा के लिए भी नियमित रूप से लिखकर अभ्यास करें। इससे विषय अच्छी तरह याद रहेंगे और परीक्षा के समय लिखने में कोई कठिनाई नहीं होगी। शिक्षकों की बैठक लेकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर डॉ. संजय कन्नौजे ने विद्यालय के 33 शिक्षकों की बैठक भी ली और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से कक्षा 11वीं के भौतिकी शिक्षक को बेहतर शिक्षण के निर्देश दिए और सभी शिक्षकों को अच्छे परिणामों के लिए गंभीरता से पढ़ाने को कहा। हिंदी माध्यम के शिक्षकों के साथ अलग से बैठक कर शैक्षणिक व्यवस्था की समीक्षा की गई। तहसील कार्यालयों का किया निरीक्षण कलेक्टर ने विद्यालय के निर्माणाधीन नए भवन का भी निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने तहसील कार्यालय भटगांव और सरसीवा का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *