कलेक्टर बंगले पर होली मिलन, अफसरों ने उड़ाया गुलाल:रायसेन में फाग उत्सव मंडलियों ने गाए होली के गीत; गले मिलकर दीं शुभकामनाएं

रायसेन में होली का पर्व पूरे उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर बंगले पर हर वर्ष की तरह इस बार भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा सहित जिले के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य आमंत्रित अतिथि शामिल हुए। समारोह के दौरान कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और अन्य अधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे परिसर में आपसी भाईचारे और उल्लास का माहौल देखने को मिला। फाग गीतों और पारंपरिक आयोजन की रही धूम कार्यक्रम में पारंपरिक फाग उत्सव का आयोजन किया गया, जहां होली के गीतों की प्रस्तुति दी गई। गीत-संगीत के बीच अधिकारियों और कर्मचारियों ने रंगों के पर्व का आनंद लिया। इस अवसर पर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह परंपरागत होली मिलन समारोह आपसी सौहार्द और सद्भाव को मजबूत करता है। उन्होंने कामना की कि होली के रंगों की तरह सभी के जीवन में खुशियां और सकारात्मकता बनी रहे। प्रशासन की ओर से होली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। समारोह में जिला अधिकारी, पत्रकार और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। दो तस्वीरों में देखिए होली…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *