कलेक्टर बोले-पशुपालन के साथ उद्योग की भी शुरुआत करें:खेती को लाभ का धंधा बनाने सब्जी और फलों की खेती करें

जिले के चंदेरी के हैंडलूम पार्क में गुरुवार को विकासखंड स्तरीय प्रगतिशील किसानों का प्रशिक्षण हुआ। इस प्रशिक्षण में कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी, जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन कृषि विभाग के अधिकारी व किसान मौजूद थे। प्रशिक्षण में कलेक्टर ने खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए किसानों से कहा कि नवाचार के माध्‍यमों को अपनाकर प्रगति की ओर अग्रसर हो। उन्‍नत कृषि के साथ-साथ पशुपालन व कृषि पर आधारित उद्योगों पर भी विशेष रूप से काम की शुरुआत कर आगे बढ़ सकते है। इस दौरान लगभग 100 किसान मौजूद थे। कलेक्‍टर द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान समय में कृषि को आधुनिक तकनीक कृषि के रूप में नवीन तकनीक का उपयोग कर कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिये नवाचार के माध्‍यमों को अपनायें। साथ ही युवा कृषक नवीन तकनीक के माध्‍यम से सब्‍जी, फल व खाद्य प्रसंस्‍करण आधारित इकाइयों की स्‍थापना कर आत्‍मनिर्भर बने। प्रशिक्षण में सहायक संचालक उद्योग विभाग द्वारा किसानों को कृषि कार्य में उपयोग होने वाले उपकरणों हेतु ऋण के माध्‍यम से सहायता प्रदान किये जाने के संबंध में विस्‍तार से बताया गया। प्रशिक्षण में पशुपालन, मछलीपालन, उद्यानिकी के क्षेत्र में कार्य कर उन्नतशील बनने के बारें में जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्‍न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्‍तार से बताया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *