कलेक्टर बोले-महिला समूहों के बनाए प्रोडक्ट ऑनलाइन जोड़ें:रायपुर कलेक्टर ने किया निरीक्षण, पैरा आर्ट बना रही है महिलाएं, फिनाइल-साबुन भी बनाएंगी

रायपुर के महतारी सदन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजना चल रही है। जिसमें कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने धरसींवा विकासखंड के ग्राम कांदूल स्थित महतारी सदन का निरीक्षण किया। जिसमें महिलाओं ने अपने काम की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बिहान समूह की महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि, सभी महिलाएं मिलकर समूह के रूप में अपना काम आगे बढ़ाएं। साथ ही अपने उत्पादों को ऑनलाइन मार्केट से जोड़ें। जिससे उन्हें ज्यादा ग्राहक मिल सकें। डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़कर महिलाएं अपने उत्पाद देश और विदेश तक बेच सकती हैं। पैरा आर्ट, सिलाई और घरेलू उत्पाद का काम शुरू ग्राम कांदूल की महिलाएं पैरा आर्ट बना रही हैं। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण लेने के बाद यह काम शुरू किया। गांव की अन्य महिलाओं ने सिलाई, फिनायल और साबुन बनाने का प्रशिक्षण भी लिया है। अब वे महतारी सदन से अपने काम की शुरुआत कर रही हैं और नियमित रूप से उत्पादन करने की तैयारी में है। महिलाओं को मिल रहा मजबूत मंच राज्य सरकार का उद्देश्य महिलाओं को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है। महतारी सदन के माध्यम से महिलाओं को काम करने के लिए जगह और सुविधाएं मिल रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम नंद कुमार चौबे, तहसीलदार राकेश देवांगन और जनपद सीईओ धरसींवा आशीष केशरवानी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *