कलेक्टोरेट के कर्मचारी की एक्टिवा गाड़ी चोरी

कांकेर | नरहरदेव स्कूल के मैदान के पास से कलेक्टोरेट के कर्मचारी की एक्टिवा चोरी कर ली गई। पतासाजी करने के बाद भी जब एक्टिवा नहीं मिली तो कर्मचारी ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। कर्मचारी सुखू राम शोरी(40) निवासी हाउसिंग बोर्ड ईमलीपारा ने बताया मैं अपनी बहन की एक्टिवा लेकर निजी काम से आत्मानंद स्कूल नरहरदेव गया था। एक्टीवा को स्कूल मैदान के पास रोड किनारे लॉक कर खड़ा किया था। स्कूल से बाहर आया तो वहां एक्टिवा नहीं थी। आसपास तलाश करने व लोगो से पूछताछ किया पर कुछ पता नहीं चला। पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *