कलेक्ट्रेट के पास खड़ी कार में लगी आग:लोग वीडियो बनाने लगे, आग पर पाया गया काबू,कारणों की जांच जारी

राजधानी में आज कलेक्ट्रेट के पास खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। घटना घड़ी चौक की है। जैसे ही कार से धुआं और लपटें उठीं, आसपास मौजूद लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आग किस वजह से लगी और कार किसकी थी, इसकी जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, कार सड़क किनारे खड़ी थी तभी अचानक आग भड़क उठी। हाल ही में पेट्रोल पंप में भी लगी थी आग रायपुर में कुछ दिन पहले पेट्रोल पंप पर भी आगजनी की घटना सामने आई थी। उरला थाना क्षेत्र में सिगरेट पीने से मना करने पर नाराज युवक ने नोजल पाइप में लाइटर से आग लगा दी थी। आग नोजल पाइप के साथ पेट्रोल भरवा रहे युवक की बाइक की टंकी तक पहुंच गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। पुलिस के अनुसार 18 फरवरी की रात धर्मेंद्र क्षत्री और इमरान बाइक में पेट्रोल भरवाने संगीता फ्यूल्स पेट्रोल पंप पहुंचे थे। इस दौरान धर्मेंद्र ने सिगरेट जलाने की कोशिश की। मना करने पर उसने नोजल पाइप में आग लगा दी। आग लगते ही पेट्रोल पंप मशीन और बाइक की टंकी में लपटें उठने लगीं। पंपकर्मी ने सूझबूझ दिखाते हुए मेन स्विच बंद किया और फायर फाइटिंग किट की मदद से आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पंप मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो अलग-अलग घटनाओं ने शहर में आगजनी को लेकर सतर्कता की जरूरत एक बार फिर उजागर कर दी है। पुलिस और प्रशासन दोनों मामलों की जांच कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *