बेमेतरा| महाशिवरात्रि पर संयुक्त जिला कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में जिले के अधिकारी-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान शिव की उपासना किए। भंडारा-प्रसाद का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा और वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर शिवलिंग का दुग्धाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम ने न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया, बल्कि सामूहिक भक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया। महाशिवरात्रि का यह आयोजन जिले में धार्मिक आस्था और एकजुटता का प्रतीक बनकर सामने आया। आयोजन में अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही।


