कल्याणपुर क्षेत्र में खेजड़ी के दर्जनों पेड़ काटे:ग्रामीणों में भारी रोष, बोले- ये मरुस्थलीय क्षेत्र की पहचान, सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे

बालोतरा जिले के कल्याणपुर क्षेत्र में देर रात खेजड़ी के दर्जनों पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। कोरना से चादराई जाने वाले सड़क पर अज्ञात लोगों ने इन पेड़ों को काटा। इस घटना से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और पर्यावरण प्रेमी मौके पर जमा हो गए। उन्होंने इसे पर्यावरण के साथ गंभीर खिलवाड़ बताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार खेजड़ी का पेड़ मरुस्थलीय क्षेत्र की पहचान है और पर्यावरण संतुलन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। फिलहाल, प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पेड़ों की कटाई किसके निर्देश पर और किस उद्देश्य से की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *