कल्याणिका के बच्चों के जोश ने रोमांचित कर जीता दिल वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का समापन

कल्याणिका के बच्चों के जोश ने रोमांचित कर जीता दिल
वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का समापन
पुष्पराजगढ़।
स्थानीय कल्याणिका केन्द्रीय शिक्षा निकेतन, पटना में पिछले तीन दिनों से चल रहे वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का समापन हो गया। इसमें स्कूल के चार हाउस कृष्णा, कावेरी, सरस्वती और नर्मदा के छात्र छात्राओं के बीच पृथक पृथक खो खो, कबड्डी, क्रिकेट, शतरंज, गोला फेंक, कुर्सी दौड़ के रोमांचक मुकाबलों ने उपस्थित दर्शकों को अपने खेल कौशल से अभिभूत व रोमांचित कर दिया। इसके अतिरिक्त व्यक्तिगत खेलों में छोटे बड़े बच्चों की दौड़, बाधा दौड़, चम्मच दौड़, आदि भी आकर्षण का केंद्र रही। समापन के कुछ फाइनल रोमांचक मुकाबलों के साक्षी विद्यालय के प्रबंधन्यासी स्वामी हिमाद्रि मुनि जी महाराज, महादेवानंद, राजेन्द्रग्राम के पत्रकार रमेश तिवारी, मनीष अग्रवाल, पुष्पेंद्र रजक, अमरकंटक के पत्रकार उमाशंकर पांडेय, पेंड्रा रोड कल्याणिका के शिक्षक नारायण शर्मा, मनीष सिंह, गणमान्य पालक अरिहंत जैन, ज्योति जैन, अमरकंटक नगर परिषद की अध्यक्षा, उपाध्यक्ष रज्जू नेताम, पार्षद जोहन लाल चंद्रवंशी एवम् अन्य पालक भी बने। प्रतिकूल मौसम एवम् ठंडी बायरों के बीच खिलाड़ियों का जज्बा और जोश काबिले तारीफ था। प्रतियोगिताओं के समापन के बाद एक सादे समारोह में विजेता टीमों और प्रतिभागियों को सील, पदक और प्रमाणपत्र देकर अतिथि सर्वश्री रमेश तिवारी, मनीष अग्रवाल, पुष्पेन्द्र रजक, अरिहंत जैन एवम् श्रीमती ज्योति जैन ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य जितेन्द्र निगम ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेलों में हार जीत से परे हटकर पूरी खेल भावना के साथ खेलना ज्यादा महत्वपूर्ण होता है और हमारे छात्रों ने इसकी शानदार मिसाल दी। परिणाम किसके पक्ष में गए यह अलग बात है किंतु कुछ छात्र जिनमें प्रमुख रूप से नंदनी नायक, सौम्य केशरवानी, स्वास्तिक केशरवानी, अंकेश्वरी जायसवाल, प्रगति सिंह, ऋषभ बारा, ऋतिक भगत,, कुमकुम जायसवाल, दिव्यांशु मौर्य, निश्चल गुप्ता,गीतिका जैन, अर्णव सिंघई, राहुलराज, कर्तव्य गुप्ता, आदर्श गुप्ता, झलक पवार, आरुषि अग्रवाल, किरण सिंह, नमी जायसवाल, दामिनी पड़वार, रोशनी सिंह, सान्या जायसवाल, अरुणेश श्याम आदि ने दलीय प्रतियोगिताओं में अपनी अपनी टीम के लिए पूरी शिद्दत से संघर्ष किया। प्राचार्य श्री निगम ने कहा कि अब समय है शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय होने कि और आप सभी इसी शिद्दत से परीक्षाओं की तैयारी में जुट जाइए।कार्यक्रम को श्री तिवारी ने भी संबोधित करते हुऐ विद्यालय के क्रियाकलापों की प्रशंसा करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यहां की प्रतिभाएं विभिन्न क्षेत्रों में अंचल का नाम रोशन करेंगी। इस सम्पूर्ण आयोजन में पी टी आई सर्वश्री अनीश मिश्रा, विवेक तिवारी, सौरभ सराफ, दया बैरवा, मेरी सुचिता,आरती देवांगन, प्रेरणा सिंह, अंकिता तिवारी, नीलिमा सिंह, शीतल कौरव, यस्मीना परवीन, रोहित तिवारी, ऋतुराज कौरव, शमशेर सिंह, रामेश्वर सिंह एवम् सभी शिक्षकों व स्टाफ का सराहनीय योगदान था। छात्रों में आदित्य, शुभम, अनिमेष, प्रीति, पायल, ऋषभ,  दिव्या, हार्दिक, अभिनव, आदि ने भी व्यस्थापन व्यवस्था में प्रशंसनीय सहयोग दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *