कल चुना जाएगा रायपुर नगर निगम का सभापति:कल भाजपा पार्षदों की बैठक में पर्यवेक्षक करेंगे नाम ऐलान, सूर्यकांत का नाम लगभग तय

रायपुर नगर निगम में को कल सभापति मिल जाएगा। भाजपा के सीनियर पार्षद सूर्यकांत राठौर का नाम लगभग तय माना जा रहा है। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से निगम मुख्यालय में सभापति के चुनाव की प्रक्रिया होगी। चुनाव प्रकिया से पहले 10.30 बजे भाजपा पार्षदों की बैठक बुलाई गई है। यहां पर्यवेक्षक धरमलाल कौशिक सभापति के नाम की घोषणा करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक सभापति के लिए तीन नामों का पैनल भेजा गया था। इनमें सूर्यकांत के अलावा मनोज वर्मा और सरिता दुबे का नाम भी शामिल है। लेकिन सूर्यकांत के नाम लगभग फायनल माना जा रहा है। सभापति बनने की रेस में इसलिए सूर्यकांत आगे सभापति के लिए पहला नाम सूर्यकांत राठौर का है। वो 5वीं बार पार्षद चुनकर आए हैं। एक बार वे नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। निगम में सीनियर पार्षद होने के साथ ही वे तेज तर्रार नेता हैं। निगम के प्रावधानों की भी अच्छी जानकारी रखते हैं। इसलिए उनका नाम सबसे आगे है। सिंगल नामांकन दाखिल होगा नगर निगम सभापति और अपील समिति के सदस्यों का कल चुनाव होगा ।इस बार नगर निगम में भाजपा के 60, कांग्रेस के 7 और 3 निर्दलीय पार्षद जीते हैं। लेकिन 1 निर्दलीय पार्षद ने भाजपा ज्वाइन कर लिया है। ऐसे में अब भाजपा के 61 पार्षद निगम में है। बहुमत के कारण चुनाव की प्रक्रिया की स्थिति नहीं होगी। भाजपा की ओर से सिर्फ एक नामांकन भरा जाएगा।ऐसे में चुनाव जैसी स्थिति नहीं होगी। सभापति के चुनाव की प्रकिया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *