कल जोधपुर में 3 घंटे बिजली बंद रहेगी:मेंटेनेंस के चलते 26 कॉलोनियों नहीं आएगी इलेक्ट्रिसिटी, जानिए कौनसे इलाके होंगे प्रभावित

बिजली लाइनों के रख-रखाव कार्य के चलते 29 जनवरी (गुरुवार) को शहर के कई इलाकों में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। बिजली विभाग के अनुसार निर्धारित समयावधि में संबंधित क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह पूरी तरह बाधित रहेगा। सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक इन इलाकों मे बिजली बंद रहेगी गुरुवार को इंजीनियरिंग कॉलेज, सेनापति भवन, पंचवटी कॉलोनी, राजपुताना पंप, हाईकोर्ट कॉलोनी, कलेक्टर एवं डीआईजी बंगला क्षेत्र, सिविल लाइन एरिया, महावीर कॉलोनी, भास्कर चौराहा, धोकल सिंह बिल्डिंग, सुभाष चौक, नई लोको, रातानाडा सब्जी मंडी, वेटनरी अस्पताल, अभयगढ़, सेंट्रल स्कूल, एयरपोर्ट मेन गेट, चंद्राइन होटल, पॉलिटेक्निक कॉलेज व छात्रावास, होटल अशोक, इंद्रा कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी, कृष्णा नगर, गणेशपुरा, एलआईसी कार्यालय, पटेल नगर ईस्ट व वेस्ट सहित 33/11 केवी इंजीनियरिंग कॉलेज से संबंधित संपूर्ण क्षेत्र मे सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। आवश्यक रख-रखाव कार्य पूर्ण होते ही बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *